लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ नगर निगम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले राजस्व संग्रहण को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी शनिवार और रविवार को अवकाश होने के बाद भी 10 और 11 जनवरी 2026 को नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालय एवं कर काउंटर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक खुले रहेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष के खत्म होने में तीन माह से कम का समय शेष रह गया है। इस दौरान नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करते हुए गृहकर एवं जलकर की वसूली बढ़ाने तथा राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कर संबंधी कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन दोनों दिन नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में भवनस्वामियों का कर निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.