लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता सात जनवरी से शुरू होने वाली लखनऊ दर्शन डबल डेकर ई बस के पहले दो चरणों का ट्रॉयल रविवार को पूरा हो गया। रविवार शाम 4 बजे ट्रॉयल शुरू होने पर करीब 45 लोग सवार हुए। बस के भीतर लखनऊ दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल साफ दिखाई दिया। यात्री पूरे सफर के दौरान एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। वहीं, सड़कों पर मौजूद लोग भी बस को देखकर फोटो खींचते दिखे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारी ने बताया कि लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का नियमित संचालन 7 जनवरी से शुरू होगा। ट्रायल के दौरान बस कोठी हयात बख्श, राजभवन और जीपीओ जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी, जबकि रूट पर पहला प्रमुख ठहराव विधानभवन रहा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत क...