लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ दर्शन के लिए तैयार हो जाइए...। पर्यटन विभाग की ओर से आम जनता के लिए डबल डेकर ई-बस की शुरुआत बुधवार से 1090 चौराहे से हुई। जहां पहले दिन करीब 95 यात्रियों ने दोनों शिफ्टों में सफर किया। इस दौरान ई-बस विधानसभा, रेजीडेंसी और यूपी दर्शन पार्क होते हुए 1090 चौराहा पहुंची। यह बस प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित होगी। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े आठ बजे और दूसरी शिफ्ट शाम को चार बजे शुरू होगी। बस का किराया बड़ों के लिए 500 रुपये और बच्चों के लिए 400 रुपये होगा। इच्छुक यात्री upstdc.co.in से टिकट बुक कर सकते हैं। बस में यात्रियों की सुविधा के लिए टूर गाइड भी रहेंगे। बुक करा सकेंगे पूरी बस, बैठक जल्द वह दिन दूर नहीं जब आप डबल डेकर ई-बस की बुकिंग करा सकते है। यह बुकिंग स्कूलों, विवि या संस्थान के लोगों के लिए होगा। जहां टूर या पिकनिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.