वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 14 -- लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। इसके लिए ट्रैक, सिग्नलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव किए गए हैं। शुक्रवार को रेलवे के महाप्रबंधक ने बालामऊ, रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और सेफ्टी अधिकारियों के साथ ट्रैक की तकनीकी जांच की।हाईस्पीड ट्रैक बनाए जा रहे रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से इस परियोजना पर लगातार काम चल रहा था। सबसे पहले ट्रैक को हाईस्पीड संचालन के अनुकूल बनाने के लिए रेल पटरी को मजबूत किया गया। पहले जहां 52 किलोग्राम प्रति मीटर की रेल लाइन लगी थी, उसे बदलकर 60 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.