लखनऊ, फरवरी 22 -- इकाना-बी स्टेडियम में रविवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच टी-20 मैच खेला गया। अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस मुकाबले में लखनऊ टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ लायंस को सात विकेट से पराजित किया। लखनऊ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में संयुक्त आयुक्त यूपी सिंह की कप्तानी वाली लखनऊ टाइगर्स की टीम ने 14 ओवरों में तीन विकेट खोकर 109 रन बना लिए और जीत दर्ज की। विशाल मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आशीष यादव को बेस्ट बैट्समैन, अनुपम को बेस्ट बॉलर और विनय कुमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि कामिनी चौहान रतन (प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य कर) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में...