अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। हरियाणा से लखनऊ जा रहे एक फौजी की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में ही उसकी मृत्यु हो गई। जीआरपी के इंस्पेक्टर संदीप तोमर के अनुसार आर्मी 447 यूनिट में तैनात सकल देव पाल निवासी रामगांव, थाना चोलापुर ,जनपद वाराणसी की तैनाती हिसार में थी। पेंशन पर लखनऊ जाने के लिए उन्हें मंगलवार को ही रिलीव किया गया था। फरक्का एक्सप्रेस से वह लखनऊ जा रहे थे। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास शौचालय जाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गए। उन्हें ट्रेन से उतरकर तत्काल खुर्जा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आर्मी यूनिट के अलावा भाई राजेंद्र पाल को सूचना दे दी गई है। परिजन वाराणसी से अलीगढ़ आने के लिए चल दिए हैं। इसके बाद शव का पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.