मुरादाबाद, मार्च 10 -- मूंढापांडे। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले से नाराज कार्यकर्ता दो बसों से ज्ञापन देने लखनऊ जा रहे थे पुलिस ने उन्हें लखनऊ दिल्ली हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा नियायतपुर इकरोटिया पर रविवार रात करीब एक बजे रोक लिया और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर लौटा दिया। राष्ट्रीय चन्द्रशेखर आजाद पर हो रहे जानलेवा हमले से नाराज कार्यकर्ता दो बसों से लखनऊ ज्ञापन देने जा रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा पुलिसकर्मियों को लेकर टोल पर पहुंच गए और बसों को रोक लिया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अध्यक्ष को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर लौटा दिया। एसएसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आसपा कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस लौटा दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.