फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- मनरेगा के नाम बदलने पर कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाव संघर्ष किया जा रहा है। इसके तहत कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष ने 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घिराव कार्यक्रम का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को विधानसभा घेराव में पहुंचने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं मैनपुरी के प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग को उनके आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर लिया। वहीं पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को भी हाउस अरेस्ट किया है। कांग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि जनविरोधी एवं किसान विरोधी सरकार किसान एवं मजदूरों की आवाज उठाने से रोक रही है, लेकिन कांग्रेसी इससे दबेंगे नहीं। सरकार किसानों को पूंजीपति लोगों का गुलाम बनाना चाहती है, जो कभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.