लखनऊ, नवम्बर 3 -- लखनऊ से हरदोई के गोंडवा तक सिटी बसें बंद हो गई हैं। यात्रियों को दूसरे साधनों से लखनऊ आना महंगा पड़ रहा है। कई यात्रियों ने रोडवेज के एमडी से बस का संचालन शुरू किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर, लखनऊ से नैमिषारण्य के लिए प्रस्तावित नई रोडवेज बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। यह बस इसी रूट से होकर जानी है। कुछ महीने पहले तक बालागंज से गोंडवा तके बीच करीब 10 इलेक्ट्रिक बसें चलती थीं। सिटी ट्रांसपोर्ट ने दूसरे रूटों की पुरानी सीएनजी बसों को हटाकर ई-बसों को उन रूटों पर भेज दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इस रूट पर रोडवेज की नई बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए नैमिषारण्य तक का रूट सर्वे कराया गया। सर्वे रिपोर्ट में पाया गया कि माल क्षेत्र में बड़ी बसों को मोड़ने में दिक्कत हो सकती है। इसके बाद 42-सीटर बसों का संचालन तय किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.