मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। औरंगाबाद रामघाट मैदान में चल रहे पं. गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को लखनऊ क्लब और यंग स्टार क्लब के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले के दौरान लखनऊ क्लब ने यंग स्टार क्लब को 2-1 के अंतर से पराजित करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। राज्य स्तरीय फुटबाल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 21 वें मिनट में लखनऊ क्लब के शमशाद ने शानदार एक्शन के साथ पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाया। मध्य अंतराल के तुरंत बाद यंग स्टार क्लब के दानिश ने गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों बढ़त हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन लखनऊ क्लब के गोलकीपर सौरभ वाल्मीकि और यंग स्टार क्लब के गोलकीपर रिज़वान ने बेहतरीन सेविं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.