कन्नौज, जनवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कबड्डी के खेले गए फाइनल मैच में डीके स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर मैच को शानदार ढंग से जीत लिया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और अंतर्राष्ट्रीय लॉनबाल्स खिलाड़ी मनु पाल ने सम्मानितकिया। कबड्डी के इस अंतर्जनपदीय टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल में लखनऊ और ए-7 टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ विजेता रहा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में डीके स्पोर्ट्स अकादमी व तालग्राम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें डीके स्पोर्टस अकादमी विजेता घोषित की गई। लखनऊ टीम और डीके स्पोर्ट्स अकाडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें डीके स्पोर्ट्स अकाडमी ने 11 अंकों से मुकाबला जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। उन्हें पुरस्कार में 5100 रूपये नगद और ट्राफी प्रदान की गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.