लखनऊ, जुलाई 18 -- देश की स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को तीसरा स्थान मिलने के बाद नगर निगम में जश्न का माहौल छा गया। इसके बाद लखनऊ नगर निगम ने पहले स्थान का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान किया यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब लक्ष्य देश में पहला स्थान पाना है। महापौर ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छता में नंबर वन बनाना केवल सपना नहीं, बल्कि संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, मैं वादा करती हूं कि अपने शहर और इसके नागरिकों के लिए बिना थके और बिना रुके काम करती रहूंगी। महापौर ने साफ किया कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल्द ही ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कचरे से बिजली बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा। सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.