लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयोजन से पहले पूरे शहर को चकाचक किया जाए। मुख्य रूप से हरदोई रोड स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के आसपास और बसंतकुंज योजना में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को देखते हुए सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी काम समय पर पूरे होने चाहिए। जलकल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के सभी खुले और क्षतिग्रस्त मैनहोल को तत्काल बंद किया जाए और सीवर लाइनों की सफाई कराई जाए...