लखनऊ, दिसम्बर 17 -- आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले राजधानी लखनऊ को चकाचक करने के निर्देश नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिए हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंतकुंज आवासीय योजना हरदोई रोड में होने वाले भव्य आयोजन को देखते हुए नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 25 दिसंबर से पहले सड़कों की दशा सुधारी जाए, सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जाएं और धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। कार्यक्रम के दौरान शहर की छवि पर कोई आंच न आए, इसके लिए हर विभाग को जवाबदेह बनाया गया है। नगर आयुक्त ने खुले और क्षतिग्रस्त मैनहोल को गंभीर खत...