लखनऊ, दिसम्बर 12 -- कम तापमान के बीच हवा की नमी बढ़ गई। इस वजह से आसमान में कोहरे की चादर छा गई। शुक्रवार की सुबह लखनऊ में दृश्यता घटकर 530 मीटर तक आ गई। दिन में धूप निकली लेकिन कोहरे की हल्की परत से छन कर आने की वजह से गुनगुनाहट नहीं थी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप तेज न होने की वजह से अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री तक ही रहा। ढाई बजे के बाद पारा फिर से लुढ़कना शुरू हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के बाद कोहरे की परत फिर सघन होने लगी। कई इलाकों में वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे रास्ता ढूंढ़ते नजर आए। दृश्यता फिर सुबह की तरह कम हो गई। दूसरी ओर हवा में नमी बढ़ जाने से पछुआ वाली गलन से मामूली राहत भी मिली। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी हिमालयीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.