लखनऊ, फरवरी 4 -- राजधानी के एक कॉन्वेंट स्कूल की फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों को चाऊमीन खाना महंगा पड़ गया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें दो दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया। बताते हैं कि फेयरवेल पार्टी में कई छात्रों ने कई बार चाऊमीन लेकर खा ली। इसकी जानकारी जब प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने छात्रों के दो दिन स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया। कितने छात्रों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। उधर, स्कूल की इस कार्रवाई से छात्रों के अभिभावक भी हैरान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...