आजमगढ़, जुलाई 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोकलेखा समिति के सदस्य और सांसद धर्मेंद्र यादव ने मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में रेल सुविधाओं को और मजबूत करने की मांग की। उन्होंने रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आजमगढ़ 46 लाख आबादी वाला कमिश्नरी मुख्यालय है। यह लगभग उद्योग शून्य क्षेत्र है। यहां के लोग रोजगार के लिए मुंबई और अन्य महानगरों की ओर पलायित होते हैं। आजमगढ़ एश्रेणी का रेलवे स्टेशन है, जहां पर 24 कोच की वाशिंग पिट और मेंटनेंस की सुविधा उपलब्ध है। फिर भी पर्याप्त रेल सुविधाओं से अछूता है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि आजमगढ़-मुंबई रेल मार्ग पर गाड़ी संख्या 20103/20104 मुंबई-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन का आजमगढ़ तक विस्तार स्थायी कर दिया जाए। इसके साथ ही प्रस्तावित आजमगढ़-...