वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के प्रयागघाट पर शनिवार देर शाम लखनऊ के एक युवक ने गंगा में कूदकर जान दे दी। वह अपने दोस्त के साथ वाराणसी आया था। पारिवारिक समस्याओं को लेकर वह परेशान था। लखनऊ के आलमबाग निवासी 27 वर्षीय शिवाजी कन्नौजिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह शनिवार को अपने दोस्त प्रशांत प्रजापति के साथ वाराणसी आया था। तीन बहनों का वह इकलौता भाई था। पारिवारिक एवं निजी कारणों से वह परेशान चल रहा था। दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाकर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दशाश्वमेध पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...