आगरा, मार्च 1 -- स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निकाय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में हुए प्रदर्शन में कासगंज से भी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। संगठन के प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदर्शन में कासगंज से विनोद पाल सिंह, महेश वर्मा, रोहन सिंह चौहान, अमर जयंत, अशोक मिश्रा, तौसीफ अहमद, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...