लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में लखनऊ के पैरा शटलर अबू हुबैदा ने पदकों की हैट्रिक जमाई। चैंपियनशिप में उन्होंने तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। अबू ने पहला पदक व्हीलचेयर-2 कैटेगिरी के पुरुष एकल वर्ग में जीता। व्हीचेयर कैटेगिरी के युगल वर्ग में उन्होंने दूसरा कांस्य हासिल किया। यहां उन्होंने अपने साथी प्रेम आले के साथ यह सफलता प्राप्त की। तीसरा कांस्य पदक अबू ने व्हीलचेयर वन-टू कैटेगिरी के मिश्रित युगल वर्ग में आया। पल्लवी के साथ मिलकर उन्होंने यह जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...