लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ के प्रमुख मार्गों को जाम से निजात दिलाने का मुद्दा विधान परिषद में गूंजा। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने राजधानी में बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग जैसे बस अड्डों से बड़ी संख्या में बसों का लगातार आवागमन होता है, जो लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर जाम का प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर एक एकीकृत बस अड्डे का निर्माण किया जाए और अन्य जिलों को जाने वाली बसों का संचालन वहीं से किया जाए, जिससे शहर को जाम से राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से चल सके। मुकेश शर्मा ने कहा, 'यह लोक महत्व का विषय है और मैं सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करना चाहता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.