लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। महानगर स्थित 35वीं बटालियन पीएसी के शहीद भगत सिंह तरणताल में गुरुवार से शुरू हुई 25वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रास कंट्री प्रतियोगिता में पहले दिन लखनऊ के तैराकों ने बिखेरा जलवा। 32 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के खिलाड़ियों ने तरणताल से चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनिल सिंह, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में राजेंद्र प्रसाद, 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में विवेक सिंह और 100 मीटर फ्री स्टाइल में राम जग कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का उद्घाटन 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊके सेनानायक आईपीएस अनूप कुमार ने किया। सैन्य सहायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के रणजीत यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की अधीनस्थ नौ टीमें और एसडीआरए सहित दस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.