लखनऊ, जनवरी 5 -- ठाकुरगंज के बालाघाट उपकेंद्र का गौशाला फीडर मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगा। इससे रस्तोगी नगर, सरफराजगंज सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के ओल्ड हैदराबाद सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक बंद रहेगा। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के पहाड़पुर, सेक्टर-एच में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमती नगर के विभूतिखंड उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक बंद रहेगा। कानपुर रोड स्कूटर इंडिया चौराहा के पास सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आंशिक बिजली बंद रहेगी। मरम्मत कार्यों के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.