लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर की सोनिया और रागिनी उपाध्याय ने राज्य सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सोनिया ने लाइटवेट (57-60 किग्रा) वर्ग में जबकि रागिनी उपाध्याय ने बेंटमवेट (51-54 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लखनऊ की अनामिका यादव ने फेदरवेट (54-57 किग्रा) वर्ग में रजत पदक हासिल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग एरीना में चल रही प्रतियोगिता में लखनऊ की सोनिया ने फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की वर्षा सिंह को पराजित कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में कांस्य पदक झांसी की जोया खान और मेरठ की भूमिका यादव को मिला। बेंटमवेट वर्ग में रागिनी उपाध्याय ने आगरा की बबिता को हराकर स्वर्ण जीता, जबकि कांस्य मेरठ की खुशबू और झांसी की निदा खान के खाते में गया। फेदरवेट वर्ग में गोरखपुर की आयशा ...