लखनऊ, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। लखनऊ की महाराणा प्रताप वॉलीबाल एकेडमी (खरगापुर) के खिलाड़ी आयुष्मान का चयन यूपी वॉलीबाल टीम के लिए किया गया है। आयुष्मान राव चंदेल का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए होने पर विभिन्न खेल संघों ने उन्हें बधाई दी है। यह चैंपियनशिप 24 फरवरी से पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रही है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 12 फरवरी से बलिया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया था। शिविर में अपनी खेल तकनीक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राज्य टीम में अपनी जगह पक्की की। मूल रूप से देवरिया के मदनपुर क्षेत्र (देवकली जयराम गांव) के निवासी आयुष्मान ने पहली बार में ही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर सबको प्रभावित किया है। इस उपलब्धि पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.