नई दिल्ली, अगस्त 19 -- राजधानी लखनऊ में बाजारखाला इलाके में वाहिद बिरयानी के मालिक जावेद वाहिद पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनपर तबाड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में जावेद बाल-बाल बच गए। घटना के समय वह बाजारखाला में काफी समय से बंद पड़ी दुकान को खुलवाकर साफ सफाई करवा रहे थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि इस मामले अभी कोई मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है। जावेद वाहिद के मुताबिक, दो-तीन दिन से बाजारखाला स्थित अपनी काफी समय से बंद पड़ी दुकान को खुलवाकर साफ-सफाई करवा रहे थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे कुछ लोगों के साथ दुकान के बाहर खड़े थे। इतने में सफेद स्कूटी सवार हेलमेट लगाए दो लोग कुछ दूरी पर आकार खड़े हुए। इस बीच उनके साथ खड़े तीन लोग दुकान के भीतर चले गए। वह और उनका एक साथी बाहर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.