मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण को लेकर मंगलवार को लखनऊ से मुख्य पर्यावरण अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को लेकर महालक्ष्मी पेपर मिल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरडीएफ के सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए। इसके अलावा स्थानीय टीम ने सिखरेड़ा में दो प्लास्टिक गोदाम में प्रदूषण फैलाने वाले कचरे का भंडारण करने को लेकर गोदाम सील कर दिया। इस कार्रवाई के बीच लखनऊ के अधिकारियों को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने जगह-जगह घेरा और प्रदूषण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अफसरों ने कार्रवाई के दौरान पुलिस से चार बार सुरक्षा मांगी। इस फजीहत के बाद लखनऊ के अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा में जिले का बोर्डर पार कराया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मंगलवार को जोन दो के मुख्...