लखनऊ, जनवरी 21 -- यूपी की राजधानी लखनऊ की दो ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा का शुभारंभ किया गया। जिन दो ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू की गई उनमें सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत भटगनवां पांडेय और चिनहट ब्लॉक की सैरपुर ग्राम पंचायत में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले चरण में एक हजार गांवों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से अभी तक 800 ग्राम पंचायत सहायकों को आधार कार्ड बनवाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने की सुविधा का विस्तार प्रदेश की सभी 57694 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। लोगों को अपने ही गांव में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिले इसके लिए यह पहल की जा रही है। अभी तक उन्हें शहर में आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.