फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद । गुरुवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया टीम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं तथा स्टाफ के कार्य व्यवहार की जानकारी ली निरीक्षण टीम में डॉक्टर आरिफ वेग, डॉक्टर फिरोज और डॉक्टर शाहनवाज शामिल रहे इस दौरान लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे टीम ने महिला एवं पुरुष वार्डों, इमरजेंसी, मेडिसिन वार्ड, प्रसूता कक्ष, ओपीडी सहित सभी प्रमुख इकाइयों का भ्रमण किया टीम के सदस्यों ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनसे मिल रही सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली लगभग दो घंटे तक चले इस निरीक्षण में कुछ स्थानों पर चिकित्सा सेवाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए निरीक्षण पू...