अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा। शासन स्तर से भेजी गई स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निरीक्षण किया। लैब में मरीजों की जांच में लापरवाही न बरतने की अस्पताल प्रशासन को हिदायत दी। टीम में शामिल डॉ.अमित सिंह, एडीआरओ वेदप्रकाश व डॉ.अशोक पांडे ने सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार भंडारी के साथ अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था, डॉक्टर-स्टाफ की कार्यशैली और मरीजों के साथ व्यवहार का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल के एमसीएच विंग की ओपीडी, लेबर रूम, एसएनसीयू, एमएनसीयू, बच्चा वार्ड, आईसीयू वार्ड, सर्जिकल वार्ड और इमरजेंसी का बारीकी से निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल में उपलब्ध जांच व इलाज की सुविधा की तहकीकात की। इसके बाद अस्पताल की नवनिर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निरीक्ष...