लखनऊ, जून 12 -- शिमला (हिमाचल प्रदेश) में 80 किमी पर्वतीय दौड़ में जीता स्वर्ण लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ की 59 वर्षीय आशा ने हिमाचल प्रदेश के शिमला मशोबरा में हुई 80 किमी पर्वतीय दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा। इस दौड़ में कुल 18 धावकों ने हिस्सा लिया था। इस दौड़ की कुल ऊंचाई 4400 मीटर थी। यह दौड़ हिमाचल के पहाड़ों में आयोजित की गई थी। इस दौड़ को पूरा करने के लिए सभी धावकों को 13 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था। आशा सिंह ने यह दौड़ 12 घंटे में पूरी की। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में हिस्सा लेने वाली अकेली महिला थी। यह दौड़ पूरी होने पर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस दौड़ में पुरुष वर्ग में 17 धावकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें दो ने रेस बीच में ही छोड़ दी। इस रेस में सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी आशा सिंह के पति बजरंग सिंह रहे। 6...