लखनऊ, मार्च 29 -- राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन पर अब सख्ती की जा रही है। इस क्रम में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों के नाम पर होगा, जो लखनऊ के निवासी होंगे। इससे राजधानी में बेतहाशा बढ़ रहे ई-रिक्शों की संख्या को कम किया जा सके। वर्तमान में राजधानी में करीब 60 हजार से ज्यादा ई-रिक्शे चल रहे हैं। इसमें करीब 20 हजार ई-रिक्शे ऐसे हैं, जो लखनऊ के अलावा दूसरे जिलों के पतों पर रजिस्टर्ड कराए गए हैं। आरटीओ कार्यालय ने निर्णय लिया है कि ई-रिक्शों के रजिस्ट्रेशन में सख्ती बरती जाए। बाहरी पते पर लखनऊ में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन विषम परिस्थितियों में ही किया जाएगा। अधिकारियों ने ई-रिक्शा का डाटा देखने के बाद इस पर सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। साल 2015 में चाइनीज मॉडल के ई-रिक्शे पहली बार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.