लखनऊ, फरवरी 10 -- यूपी के एसजीपीजीआई को क्वार्टनरी केयर का अति विशिष्ट अस्पताल बनाने की कवायद प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। इसके लिए नीति आयोग के सदस्य विनोद पॉल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। इसी समिति की देखरेख में इस पूरी परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। हब एंड स्पोक मॉडल के जरिए प्रदेश के अस्पताल पीजीआई से जुड़ेंगे। फिर टेली आईसीयू सुविधा के जरिए वहां भर्ती गंभीर मरीजों को भी विशेषज्ञों से इलाज मिल सकेगा। प्रदेश के तमाम अस्पतालों में अभी प्राइमरी, सेकेंडरी और टर्शरी केयर की सुविधा ही उपलब्ध है। मगर जल्द राजधानी का एसजीपीआई एम्स के बाद क्वार्टनरी केयर की सुविधा उपलब्ध कराने वाला अति विशिष्ट अस्पताल बन जाएगा। देश के राज्यों के स्तर पर यह पहला प्रयोग होगा। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए समिति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.