कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी क्षेत्र के चक सैनी निवासी बुद्धन लाल पुत्र राधे श्याम ने बताया कि 31 दिसंबर वर्ष 2025 को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का परिचय आवास विकास लखनऊ का अफसर होना बताया। बताया कि उसकी कालोनी मंजूरी हुई है। रजिस्ट्रेशन के लिए 11 सौ रुपये आनलाइन मांगे गए। पीड़ित के मुताबिक उसने सहज जनसेवा केंद्र संचालक अनिल कुमार से पैसा ट्रांसफर करा दिए। सात जनवरी को 22 हजार सौ रुपये जमा कराए गए। बुद्धन के मुताबिक उसने यह बात परिचितों से बताई तो उन्होंने धोखाधड़़ी किए जाने की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि जिन नंबरों से उसके पास फोन किया जाता था, उसमें काल करने पर वह स्वीच आफ बता रहें हैं। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है क...