लखनऊ, जुलाई 8 -- विजय वर्मा लखनऊ-कानपुर के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों से सीधे जुड़ेगी। यह कानपुर के नयागंज और लखनऊ के अमौसी मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच कुल 67 किलोमीटर लम्बा नमो कॉरिडोर बनाया जाएगा। शासन ने इस परियोजना की नियमित निगरानी के लिए प्रमुख सचिव (आवास) की अध्यक्षता में 13 अधिकारियों की कमेटी बना दी है। रैपिड रेल परियोजना के लिए शासन स्तर से जो प्रस्ताव तैयार कराया गया है, उसके अनुसार इस कॉरिडोर के शुरू होने से 40 मिनट में अमौसी मेट्रो स्टेशन से नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचा जा सकेगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने इसके लिए पिछले महीने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से एनओसी मांगी थी, जो उसे भेज दी गई थी। इसी के साथ शासन स्तर पर इसके लिए हाईपावर कमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.