शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वर्गीय प्रेम धर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लखनऊ और सीतापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। कृभको फर्टिलाइजर मैदान और रिलायंस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी चुनौती मजबूत कर दी। कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए पहले मैच में लखनऊ ने हरदोई को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदोई की टीम सिर्फ 53 रन पर सिमट गई। अनुभव प्रताप सिंह ने 22 रन बनाए, बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। लखनऊ की ओर से सजल वर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि जय शुक्ला ने 3 विकेट लिए। जवाब में लखनऊ ने सात ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक राय ने 28 और समग्र त्रिवेद...