मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। गांधीबाग क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे 16वें मास्टर वैभव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मैच में जमकर रन बरसे। लखनऊ टीम ने प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की टीम ने जीत का भरसक प्रयास किया लेकिन वह जीत से दूर रह गई। दूसरे मैच में मेरठ ब्लू की टीम ने एक तरफा मुकाबले में अलीगढ़ को 9 विकेट से हराया। पहले मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु पांडे ने शानदार शतक लगाते हुए 47 गेंद में 121 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कृतज्ञ सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर 75 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। नोएडा टीम की ओर से राघव ने चार विकेट लिए। नोएडा ने 19.5 ओवर में 10 विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.