लखनऊ, फरवरी 16 -- यूपी में एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को लखनऊ और अलीगढ़ में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लखनऊ में जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन कोर्ट रूम व पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं, अलीगढ़ के दीवानी न्यायालय में भी बम की सूचना मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे कैंपस को खाली कराया गया। डॉग स्क्वायड और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जबकि वकीलों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.