लखनऊ, दिसम्बर 25 -- लखनऊ, संवाददाता। एयरपोर्ट स्थित लेबर कैंप में एक मजदूर ने फंदे से लटकर जान दे दी। मृतक सुभाष टुडू, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बामनगोला का रहने वाला था। वह लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में अपने अन्य साथियों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह बीते चार-पांच दिनों से छुट्टी पर था। बुधवार को उसके सभी साथी मजदूर काम पर चले गए थे, जबकि सुभाष अपने कमरे में ही रुका हुआ था। दोपहर करीब 1:30 बजे जब साथी मजदूर खाना खाने लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर खिड़की से झांककर देखा गया तो सुभाष कमरे के अंदर लोहे के चैनल से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी होते ही साथियों ने खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारकर तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुं...