लखनऊ, फरवरी 5 -- अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फिर आवारा कुत्तों के जहां-तहां घूमने का मुद्दा एक यात्री ने उठाया है। एक साल में यह तीसरी घटना है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने खेद जताते हुए मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया मंच पर फरहान ने इस संबंध में पोस्ट की है। इसमें एक वीडियो अटैच किया गया है। हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक काला कुत्ता टर्मिनल परिसर में घूमता हुआ नजर आ रहा है। इसके पूर्व भी कई यात्री एयरपोर्ट पर आवारा कुत्ते घूमने का मामला उठा चुके हैं। पिछले साल आठ अक्तूबर को एक यात्री ने ऐसी ही पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था। इसके कुछ माह पहले 22 अप्रैल को भी यह मुद्दा उठा था। हाल के दिनों में आवारा कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में एक अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.