मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- घने कोहरे ने सड़कों पर एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे पैदा कर दिए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से क्रेटा कार घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेंडिकल कॉलेज भर्ती करवा दिया गया है। कुरावली और बिछवां थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे हुए जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़े ट्रैक्टरों, ट्रकों को क्रेन से हटवाया और आवागमन फिर से शुरू करवाया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कुर्रा थाना क्षेत्र के हविलिया कट के निकट आगे जा रहे ट्रक से एक क्रेटा कार पीछे से टकरा गई। ट्रक चालक नफीस पुत्र अस्सर निवासी नीमखेड़ा थाना फिरोजपुर जनपद नूर हरियाणा, नोएडा से नेपाल बॉर्डर पर सामान लादकर जा रहा था। तभी पीछे से आई क...