फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वेदानंद मंडल पुत्र महेश मंडल, नंदलाल पुत्र बगरू मंडल एवं कृष्ण मोहन पुत्र लाल मोहन मंडल निवासीगण जिवाह थाना छेतापुर जिला सोपाल बिहार ऑटो से गुड़गांव हरियाणा जा रहे थे। जब यात्रियों का ऑटो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के 53 किमी के पास पहुंची ही थी कि तभी ऑटो में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार तीनों लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...