लखनऊ, जून 19 -- बलिया से लखनऊ आ रही चारबाग डिपो की बस गुरुवार रात मऊ में खराब हो गई। बस के पिछले चक्के के सारे बोल्ट खुलकर टूट गये। इससे बस में सवार करीब 35 यात्रियों दहशत में आ गये। आनन-फानन परिचालक ने बस को मऊ डिपो में खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी यात्री बस से उतरकर करीब डेढ़ घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करते रहे। परेशान यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से लेकर सोशल मीडिया के जरिये मदद मांगी। इसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। गौरतलब है कि बुधवार को भी देहरादून से लखनऊ आ रही बस रामपुर बाइपास के पास खराब हो गई थी। पुलिस की मदद से निजी बस से यात्रियों को लखनऊ पहुंचाया गया था। बलिया से लखनऊ आ रही चारबाग डिपो की बस यूपी 32 एमएन 9337 गुरुवार रात चली थी। यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि बस रात करीब एक बजे मऊ में अचानक बंद हो गई। ड्राइवर ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.