बागपत, जुलाई 5 -- लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में रटौल आम ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर रटौल आम ने न केवल पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि दूसरा और तीसरा स्थान भी अपने नाम किया। यह गौरव रटौल गांव के आम उत्पादकों के लिए गर्व का विषय बन गया है। सीएम योगी ने भी रटौल आम की प्रशंसा की। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 3 से 6 जुलाई तक आयोजित आम महोत्सव में देशभर से विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव के चौथे दिन 4 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में रटौल के हबीब खान द्वारा प्रदर्शित आम को प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि तीसरा स्थान सबा चौहान को मिला। लगातार दूसरे वर्ष रटौल आम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्ष 2023 में भी यही गौरव रटौल के हिस्से...