संवाददाता, मई 4 -- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के औरास थाना क्षेत्र में अटिया गांव के पास शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस के ड्राइवर को अचानक झपकी आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। बस पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की तत्काल मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए। ड्राइवर, ग्रेटर नोयडा से 40 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रहा था। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायलों को सीएचसी औरास पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों की हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पंजाब के जिला संगौर के कौल शेरी भुल्ला हैरी मोहल्ला के रहने वाले बस ड्राइवर, हरेंद्र सिंह पुत्र जग्गार सिंह शनिवार ग्रेटर नोएडा से 40 सवारियां लेकर गोरखपुर जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.