लखनऊ, सितम्बर 26 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें देश भर में याद किया गया। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री राज बहादुर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अजय राय ने कहा कि मनमोहन सिंह द्वारा लागू की गई योजनाओं से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली। देश उनकी ईमानदारी और उनके सुधारवादी कदमों का ऋणी रहेगा। दिल्ली में भी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.