लखनऊ, फरवरी 13 -- बीकेटी। महिंगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर चौराहे पर सामने से आ रहे वॉटर टैंक-ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक के सिर में काफी गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। हेलमेट चकनाचूर हो गया। मृतक की पहचान मुसपिपरी निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र राम प्रकाश रावत उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई । वही साथ मे बैठे सुरेश चंद्र भी घायल हो गये । वही सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवा पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...