लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के व्यस्तम इलाकों में शुमार हजरतगंज में शनिवार रात भीषण आग भड़क गई। राणा प्रताप मार्ग स्थित मोती महल लॉन के सामने रोड किनारे ट्री-नर्सरी के अंदर बनी प्लॉस्टिक गमलों की दुकान में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। प्लास्टिक का सामान होने का कारण दुकान धू-धू कर जलने लगी और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया । घटना की सूचना देर रात डायल 112 के जरिए फॉयर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही मोटर फायर इंजन टीम के साथ मौके पर पहुंचा। दुकान आग की तेज लपटों में घिरी हुई थी और चारों ओर फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हौज रील और हौज पाइप बिछाकर आग बुझाना शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए दूसरी दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार...