लखनऊ, फरवरी 15 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज कस्बे के अन्तरेस होटल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड हरिश्चंद्र उर्फ रिंकू यादव (40 वर्ष), निवासी फत्तेखेड़ा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भोर के समय होटल कर्मचारियों ने परिजनों को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...