हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी। ऑफ सीजन में यात्रियों की संख्या घटने से उत्तराखंड परिवहन निगम को बड़ा झटका लगा है। कम यात्रियों के कारण निगम को कई सेवाएं निरस्त करनी पड़ी हैं। शुक्रवार को काठगोदाम डिपो की लखनऊ, जयपुर और देहरादून साधारण सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हल्द्वानी डिपो की रात्रि 10 बजे वाली वॉल्वो और दिल्ली के लिए चलने वाली दो सीएनजी सेवाओं को भी निरस्त करना पड़ा है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यात्री अभाव के चलते बसों का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। पहले से ही घाटे में चल रहा निगम अब और अधिक दबाव में आ गया है। स्थिति यही रही तो आने वाले दिनों में अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...